असम विस उपचुनावः मतदान के 72 घंटे पहले 'साइलेंस पीरियड' शुरू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम विस उपचुनावः मतदान के 72 घंटे पहले 'साइलेंस पीरियड' शुरू



शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार अभियान पर लगी रोक


गुवाहाटी। असम विधान सभा के लिए उपचुनाव के मद्देनजर 'साइलेंस पीरियड' आज शाम पांच बजे से यानी मतदान के 72 घंटे पहले से ही शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के निर्देशों के अनुसार, कोई भी राजनीतिक दल या व्यक्ति बुधवार की शाम पांच बजे से किसी भी सार्वजनिक सभाओं, सभाओं का आयोजन या सार्वजनिक कार्यक्रम आदि शामिल होने या लोगों को संबोधित करने, बाइक रैलियों, जुलूस आदि का आयोजन करने पर रोक लगा दी गयी है। इसके अलावा, 'साइलेंस पीरियड' के दौरान, टेलीविजन या इसी तरह के किसी अन्य माध्यम से चुनावी सामग्री का प्रदर्शनों पर सख्त वर्जित है। यह 72 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी मतदान वाले जिलों में जनता का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से संगीत समारोहों या किसी भी नाटकीय प्रदर्शन या मनोरंजन के माध्यम से किसी भी प्रकार के चुनावी मामले के प्रचार पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें