मोरान मे चुकाफा दिवस की तैयारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरान मे चुकाफा दिवस की तैयारी



दयानन्द सिंह


मोरानहाट। दो दिसंबर को हर साल आहोम राज्य के संस्थापक साउलुंग चुकाफा की स्मृति में चुकाफा दिवस (असम दिवस) मनाया जाता है। ताई आहोम युवा परिषद (ताईपा ) की मोरान महकमा और आंचलिक समितियों के संयुक्त तत्वावधान में तिलै ग्राम्य बाजार स्थित सभागार में दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ केन्द्रीय स्तर पर मनाने की तैयारी चल रही है। आयोजन समिति के सभापति अशीम बरुआ ने अस्थायी कार्यालय में दीप प्रज्वलन किया तथा उद्घाटन ताईपा के केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष विजय राजकुंवर ने किया।ताईपा के सलाहकार उत्तम दिहिंगिया और सचिव रुद्रसागर बुढागोहाई ने आम जनता से 1और 2 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें