अमित नागोरी
बीते कल गोलाघाट के स्थानीय माहेश्वरी भवन प्रांगण में आगामी गोपाष्टमी मेले के आयोजन को लेकर एक विशेष सभा बुलाई गई । उक्क्त सभा की अध्यक्षता सुशील जसरासरिया ने की और उन्होंने सभी का स्वागत किया । उद्देश्य व्याख्या और सचिव प्रतिवेदन सचिव प्रदीप अग्रवाला ने रखा । महेंद्र गंगवाल ने तीन वर्षों का आय व्यय का ब्यौरा दिया जिसे काफी सराहा गया । साथ ही गोशाला के विभिन्न उन्नयनमुल्क कार्यो से भी सदस्यों को अवगत किया गया । इस मौके पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवियो की उपस्थिति रही , इनमे रामेश्वर लाल रांदड़ , हनुमान प्रसाद रांदड़ , कैलाश गाड़ोदिया , ज्ञानचन जैन ने गौशाला के विभिन्न कार्यो की सराहना की । इस मौके पर सर्वसम्मति से सुशील जसरासरिया के नेतृत्व वाली वर्तमान उद्यमी समिति को आगामी 2 वर्षों के लिए गौशाला की देख रेख का कार्य भार संभालने पर सहमति जताई गई । साथ ही अध्यक्ष को अपने हिसाब से गोशाला के उन्नयन हेतु समाज से सक्रिय सदस्यों का चयन कर अपने समिति में शामिल करने पर सहमति प्रदान की गई । साप्ताहिक रविवार को गोशाला के सफाई करने हेतु महेश बजाज और टीम की सराहना की गई । इस मौके पर गोलाघाट गौशाला एवं कृषि केन्द्र के जमीन के पंजीयन हेतु रवि बावरी के सहयोग की सराहना की गई । इस मौके पर गोशाला सम्बंधित एक जमीन की जानकारी मोतीलाल अग्रवाल द्वारा दी गयी । वही जगदीश शर्मा , अनिल खंडेलवाल , आलोक अग्रवाल , महेश बजाज , संजय बिन्नानि , अमित नागोरी , पवन नावका , पंकज चांडक , घनश्याम शर्मा , पवन तोदी , पवन बावरी , नीरज अग्रवाल , ने भी अपने विचार और सुझाव रखे । इस मौके पर आगामी 11 नवम्बर को गोपाष्टमी को मद्देनजर उक्क्त दिन गो - पूजन , ध्वजारोहण एवं अन्य कार्यक्रम करने पर सर्वसम्मति जताई गई । वही 14 तारीख को आगामी परिस्थितियो को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रसाद के आयोजन पर चर्चा हुई । धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप अग्रवाल ने दिया । इस मौके पर अन्य सदस्यों में सुनील गाड़ोदिया , प्रभात शर्मा की उपस्थिती रही । राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन्न हुआ ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें