सशस्त्र सीमा बल द्वारा “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सशस्त्र सीमा बल द्वारा “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” का आयोजन



अरुणा अग्रवाल


सशस्त्र सीमा बल द्वारा इस वर्ष दिनाँक 26 अक्टूबर, 2021 से 1 नवम्बर, 2021 तक “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है  जिसके अंतर्गत आज दिनाँक 26 अक्टूबर 2021 को क्षेत्रक मुख्यालय, रंगिया द्वारा स्वतंत्र भारत 75,  सत्यनिष्ठा के साथ आत्मनिर्भरता संबंधी अभियान का कार्यक्रम श्री जगदीप पाल सिंह, उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रंगिया की अगुवाही मे किया गया। 




“सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021” के आयोजन के मौके पर सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय, रंगिया के उप-महानिरीक्षक श्री जगदीप पाल सिंह ने बताया कि सतर्कता के क्षेत्र में केन्‍द्रीय सरकारी एजेंसिस को सलाह तथा मार्गदर्शन देने हेतु, श्री के संथानम की अध्‍यक्षता वाली भ्रष्टाचार निवारण समिति की सिफारिशों पर सरकार ने 11 फरवरी,1964 में केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग की स्‍थापना की। साथ ही कार्यक्रम के तहत उन्होंने जीवन मे पारदर्शिता, जिम्मेवारी तथा निष्पक्षता पर आधारित निगमित सुशासन की प्रतिज्ञा करते हुए 85 बल  कार्मिको को शपथ दिलायी उन्होंने बताया की इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रर्मों को आयोजन 26 अक्टूबर, 2021 से 1 नवम्बर, 2021 किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य भ्रष्टाचार की रोकथाम और उसके खिलाफ संघर्ष में सामूहिक रूप से जनता की भागीदारी को बढ़ावा देने और इसके महत्व, कारण और इससे होने वाले खतरों के प्रति जागरूक करना है”। 


जिसके अंतर्गत निम्नलिखित प्रतियोगिता/ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा I 

1- दिनाँक 27.10.2021 को वाद-विवाद प्रतियोगिता  I 

2- दिनाँक 28.10.2021 क वाद –विवाद व क्यूज प्रतियोगिता 

3- दिनाँक 29.10.2021 को सतर्कता व जागरूकता के संबंध मे उपदेश एवं नारे का आयोजन 

4- दिनाँक 01.11.2021 को सतर्कता एवं जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह किया जाएगा I


इस कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व अन्य बल कार्मिक उपस्थित रहें I

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें