डबका वनांचल: आमसु का जोरदार विरोध प्रदर्शन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डबका वनांचल: आमसु का जोरदार विरोध प्रदर्शन



निखिल कुमार मुंदड़ा


होजाई। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 36 के उन्नतिकरण हेतु असम सरकार द्वारा होजाई जिले के डबका वनांचल के कई‌ हजार मूल्यवान वृक्षों के कटाई होने की आशंका के मद्देनजर कई संगठनों व आम जनता कई दिनों से विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज होजाई जिला ऑल असम माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन (आमसु) के कार्यकर्ताओं ने डबका वनांचल के समीप जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा को एक ज्ञापन प्रेषित किया है। उक्त ज्ञापन आमसु के कार्यकर्ताओं ने चक्र अधिकारी, डबका को सोंफा। ज्ञापन में विस्तार से सभी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए आमसु ने बताया है क्यों उक्त वनांचल के वृक्ष नहीं काटने चाहिए साथही ज्ञापन में उल्लेख किया गया है किसी भी शहर के विकास हेतु अच्छी सड़क की आवश्यकता होती है। कार्यकर्ता लिखते हैं कि वह भी चाहते हैं कि सड़क का निर्माण हो परंतु वनों की कटाई कर के नहीं। ज्ञापन में सड़क के उन्नतिकरण हेतु विकल्प रास्ते का भी जिक्र किया गया है जिसमें बताया गया है की राष्ट्रीय राजमार्ग 36 का उन्नतिकरण चार लेन‌ सड़क के रूप में डबका वनांचल से ना होते हुऐ अगर डबका  के दिघलजरूनी वनगांव , ठगिया, हीरागांव, तपतजूरी गांव के बीच से होते हुए हल्दीहाटी तक बनने से रास्ता तो बनेगा ही साथी हजारों वृक्ष कटने से बच जाएंगे जिससे प्रकृति का संरक्षण भी होगा एवं विकास भी। उक्त ज्ञापन के जरिए आमसु ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए मांग की है कि उक्त 12 किलोमीटर के सड़क‌ के उन्नतिकरण वनांचल के निकट ना कर‌ विकल्प वाली जगह पर करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें