ज्योति खाखोलिया
सी. ए. संजय जैन (पाटोदी) को मुख्य समन्वयक के रूप में चुना गया
डिब्रूगढ़। श्री दिगंबर जैन समाज, नया बाजार डिब्रूगढ़ की नवगठित कार्यकारिणी की सभा सम्पन्न। सभा में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। सभा में अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद जी पाटोदी (के सी) सचिव श्री कमल जी बैद ने सभी उपस्थित सदस्यों से समाज से जुडे़ कार्यक्रमों में संगठित और सामूहिक तौर पर जुड़ने की अपील की। सभा में आगामी ४ नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ भगवान महावीर स्वामी जी का निर्वाण महोत्सव और आगामी ७ नवंबर को दीप महोत्सव (दिपावली मिलन समारोह) मनाए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया । मुख्य समन्वयक का चुनाव नवगठित कार्यकारिणी सभा का मुख्य केन्द्र बिंदु रहा। समाज में नई ऊर्जा का संचार और श्रृंखलाबद्ध तरीके से हर सामाजिक कार्यों को संपादित करने के उद्देश्य से सभा के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से ओजस्वी और ऊर्जावान व्यक्ति सी. ए. संजय जैन (पाटोदी) का मुख्य समन्वयक के रूप में निर्वाचन किया। समस्त सदस्यों ने आस जताई कि संजय जैन (पाटोदी) की सक्रिय भागीदारी समाज में ऐच्छिक परिवर्तन लाएगी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें