पूजा माहेश्वरी
सूर्य षष्ठी षष्ठी समाज कल्याण समिति की सभा संपन्न
नगांव। आगंतुक कार्तिक माह छठ को लेकर आज सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति की कार्यकारिणी की सभा आयोजित की गई। हैबरगांव लाउखोवा रोड के मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल में आयोजित सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्याम बाबू शाह ने की जबकी मीटिंग के उद्देश्य की व्याख्या सचिव अर्जुन महतो ने की व पिछले हिसाब किताब का भी पाठ किया गया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया । इस बैठक में समिति के सलाहकार सुरेंद्र मिश्रा ,कार्यकारी अध्यक्ष बीरेश कुमार साहनी, उपाध्यक्ष वीन चौधरी,रामनरेश सिंह, शंकर यादव, रविंद्र राय, विनोद राय,संयुक्त सचिव गणेश गुप्ता राजवंशी साह, शंभू दास,मनोज गुप्ता , रमेश राय, मुन्ना रजक,कृष्णा दास, सांस्कृतिक सचिव रवीन्द्र साह आदि के साथ ही कार्यकारिणी के लगभग सभी सदस्य गण उपस्थित थे। आगंतुक छठ पूजा पूजा को लेकर कोरोना प्रोटोकॉल और सरकार के मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए पूजा की व्यवस्था करने का विचार किया गया। अनान्य चर्चा के बाद ही अध्यक्ष श्री शाह ने सभा को भंग किया। पंडित राजू उपाध्याय ने बताया कि इस बार कार्तिक छठ का नहाए खाए 8नवंबर,, खरना 9नवंबर, संध्या अर्घ्य 10नवंबर और 11 नवंबर को प्रातः कालीन अर्घ्य संपन्न होगा ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें