दक्षिण पश्चिम रंगिया आंचलिक रास महोत्सव, महखोली के आयोजन की तैयारियां शुरू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

दक्षिण पश्चिम रंगिया आंचलिक रास महोत्सव, महखोली के आयोजन की तैयारियां शुरू



अरुणा अग्रवाल 


रंगिया महखोली स्थित श्री श्री हरि मंदिर प्रांगण में आगामी दक्षिण पश्चिम रंगिया आंचलिक रास महोत्सव के 23 वें आयोजन को लेकर गत दिनों मंदिर प्रांगण में आयोजित एक बैठक में स्थानीय विधायक भवेश कलिता को अध्यक्ष के साथ ही समिन्द्र नाथ बैश्य को कार्यवाही अध्यक्ष, सचिव- मुकेश लहकर, सह-सचिव ध्रुबज्योति बैश्य और भवेश कलिता सहित विभागीय उप-समितियों को लेकर एक पूर्णांग समिति का गठन किया गया। समिति द्वारा कोविड महामारी के सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मंदिर प्रांगण में इसबार आगामी 18 नवंबर से 20 नवंबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रमों के साथ रास महोत्सव का आयोजन किया जायेगा यह जानकारी समिति के सांस्कृतिक सचिव जयंत बैश्य द्वारा दी गयी है। इस मौके पर हरि मंदिर संचालन समिति और आयोजन समिति द्वारा आगन्तुक रास महोत्सव के सफल आयोजन के लिए  सभी की सहायता, सहयोगिता और मार्गदर्शन की कामना की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें