मोरान के खुमताई मे योजनाओं की प्रगति की समीक्षा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरान के खुमताई मे योजनाओं की प्रगति की समीक्षा



दयानन्द सिंह


मोरानहाट। चराईदेव जिला प्रशासन शनिवार को मोरान के खुमताई चाय बागान के पास उठकर चला आया। हुआ यूं कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा अलग अलग जिलों में कैबिनेट की बैठक हो रही है। मंत्री भी पीछे क्यों रहे। मोरान खुमताई चाय बागान के पास प्रसिद्ध गायक बिपिन साउडांग का बसेरा है। लाकडाउन के दौरान साउडांग ने मछली पालन करने के लिए तीन-चार पोखड़ तैयार किया है तथा चारों ओर वृक्षारोपण किया है। उसी पार्क में चराईदेव जिला की विभिन्न योजनाओं की अग्रगति की समीक्षा बैठक थी। जिला उपायुक्त ,पुलिस अधीक्षक सहित अलग- अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। अविभावक मंत्री बिमल बोरा , मंत्री जोगेन म़ोहन और सोनारी के विधायक धर्मेशर कुंवर को सभा स्थल पर गायन बायन और झुमुर नृत्य के साथ लाया गया। मंत्री विमल बोरा ने साउडांग के पार्क और फिसरी का निरीक्षण किया। बैठक में अधिकारियों ने अपने अपने विभागों की योजनाओं की अग्रगति का व्यौरा प्रस्तुत किया। मंत्री बोरा ने अधिकारियों को कुछ जरूरी हिदायत एवं निर्देश दिया। मंत्री बोरा ने कहा कि भाजपा को लोग काम के लिए बोट देते हैं । हमारी सरकार विकास के लिए प्रतिवद्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें