गुवाहाटी। महानगर के टोस्टमास्टर्स क्लब ने अपनी 205वीं बैठक बड़े उत्साह के साथ जी एस रॉड स्थित सेंट्रल मॉल में एक अनूठी अवधारणा "ओपन माइक सत्र" के साथ आयोजित की। इस कार्यक्रम को मैक्स सीमेंट, यूनिबिक कुकीज और सेंट्रल मॉल द्वारा प्रायोजित किया गया था। "ओपन माइक सत्र" में 30 से अधिक वक्ताओं ने हास्य, व्यंग्य, प्रेम सहित अन्य सभी मुद्दों पर अपनी शैली में संबोधित किया। क्षेत्रीय निदेशक विवेक देवड़ा ने दर्शकों में उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अंकित खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य लोगों को टोस्टमास्टर्स इंटरनेशनल के बारे में बताना था, जो एक ऐसा संगठन है जहाँ लोगों में सार्वजनिक विचार अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता उत्पन्न की जाती है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें