केदारनाथ में धूमधाम से मनाई जा रही दीपावली - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

केदारनाथ में धूमधाम से मनाई जा रही दीपावली



रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में धूमधाम से दीपावली पर्व मनाया जा रहा है। दीपावली पर्व पर रंग बिरंगी लड़ियों से बाबा केदार सहित धाम को सजाया गया है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह केदारनाथ जाएंगे। इसके चलते धाम में सुरक्षा बलों के साथ भक्तों की संख्या बड़ी संख्या में केदार नाथ में मौजूद हैं। भोले बाबा के गीतों पर श्रद्धालु जमकर नृत्य कर रहे हैं। केदारनाथ में सजावट और दीपोत्सव का भव्य नजारा देखते ही बन रहा है। इस मौके पर पटाखे और फुलझड़ियां भी छोड़ी जा रही है।


पीएम मोदी को देखने और केदारनाथ धाम में दीपावली का पर्व मनाने हजारों की संख्या में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रह है। प्रधानमंत्री मोदी 400 करोड़ के करीब योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे।


6 नवम्बर को प्रातः 8.30 बजे होंगे बाबा केदार के कपाट बंद हो जाएंगे। केदार बाबा की पंच मुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओमकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए होगी रवाना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें