दुनिया भर के नेताओं ने दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

दुनिया भर के नेताओं ने दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं



वाशिंगटन/लंदन। देशभर में दीपों के पर्व दीपावली की धूम रही। दुनिया भर में फैले भारतीयों ने भी जमकर दीपावली मनाई। वहीं, विश्व के दिग्गज नेताओं ने दीपावली पर्व की बधाई दी है। इसी क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, भारतीय मूल की अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुभकामनाएं दी हैं।


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन ने दीपावली मनाते नजर आएं। जो बाइडन ने ट्वीट किया कि दिपावली की रोशनी हमें याद दिलाती है कि अंधकार से ज्ञान और सच्चाई है। विभाजन से एकता, निराशा से आशा है। अमेरिका और दुनिया भर में मनाए जाने वाले हिंदुओं, सिखों, जैनियों और बौद्धों को पीपुल्स हाउस की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं।


अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिका और दुनिया भर में रोशनी का त्योहार मना रहे सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं। इस साल दीपावली विनाशकारी महामारी के बीच और भी गहरे अर्थ के साथ आ रही है। यह पर्व हमें हमारे देश के सबसे पवित्र मूल्यों की याद दिलाती है।


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि हम सभी के कठिन समय के बाद मुझे आशा है कि यह दीपावाली विशेष है। वर्ष का यह समय परिवार और दोस्तों के साथ मिलने का है। जब हम पिछले नवंबर के बारे में सोचते हैं तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं।


इजराइल के पीएम नफ्ताली बेनेट ने कहा कि मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी और भारत और दुनिया भर में जश्न मनाने वाले सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं। उन्होंने समस्त भारतवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें