गोलाघाट: आसू के उम्मीदवारों ने डीआर कॉलेज छात्र संघ का चुनाव जीता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: आसू के उम्मीदवारों ने डीआर कॉलेज छात्र संघ का चुनाव जीता



अमित नागोरी

अखिल असम छात्र संघ के गोलाघाट जिला आसू के उम्मीदवारों ने डीआर कॉलेज छात्र संघ का चुनाव जीता । चुनाव में आसू उम्मीदवार सभी प्रमुख विभागों में जीतने में सफल रहे। धृतिव बर्मन अध्यक्ष, पूरबज्योति सैकिया उपाध्यक्ष, सुभांसु सैकिया महासचिव, अभिलाष भराली सांस्कृतिक सचिव, प्रियम गोगोई वाद-विवाद और संगोष्ठी सचिव , आकाश कश्यप प्रमुख खेल सचिव , दीपक मंडल लघु खेल सचिव , अंकुरज्योति सैकिया क्रिकेट सचिव , लोंगकिरी एंगती फुटबॉल सचिव और जोनकज्योति बोरा बॉयज कॉमन रूम सचिव के रूप में जीते । गोलाघाट आंचलिक छात्र संस्था अध्यक्ष सिमंत ज्योति गोगोई और महासचिव बेदांता बोरा द्वारा एक प्रेस बयान में उक्क्त जानकारी दी और दोनों ने सभी को बधाई दी थी और उन सभी से कॉलेज के सर्वांगीण विकास के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की थी ।

चुनाव के विजेताओं को आसू कार्यालय में बधाई देते हुए स्वागत किया गया । कार्यक्रम में अखिल असम छात्र संघ के मुख्य आयोजन सचिव अभिबर्तन गोस्वामी , जिला अध्यक्ष निरंजन सोनोवाल , साधरण सचिव प्रिंस डोले  और अन्यान्य सदस्य उपस्थित थे । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें