असम कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में चिदंबरम ने साधा प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में चिदंबरम ने साधा प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना



गुवाहाटी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने गुरुवार को असम कांग्रेस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। इस दौरान चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी चुनाव जीतने के लिए जनता को धोखा देने में भी संकोच नहीं करते।


असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन चिदंबरम समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। चिदंबरम ने कहा, "नरेंद्र मोदी चुनाव जीतने के लिए जनता को धोखा देने में भी संकोच नहीं करते। यह लोकतंत्र के लिए, देश की जनता के लिए गंभीर खतरा है।" चिदंबरम ने कहा कि पूर्वोत्तर में रक्षा प्रणाली इतनी मार्मिक और जटिल है कि इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा किए गए उपाय पर्याप्त नहीं हैं। भाजपा सरकार देश में व्याप्त आर्थिक व्यवस्था को नष्ट कर जनता के हितों के खिलाफ खड़ी हो गई है।

चिदंबरम ने जैसे ही प्रशिक्षण शिविर परिसर में प्रवेश किया, कई सांस्कृतिक समूहों ने असम की समृद्ध संस्कृति के तहत उनका स्वागत करते हुए मंच तक पहुंचाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा, एआईसीसी महासचिव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया, विधायक रकीबुल हुसैन, तीन कार्यकारी अध्यक्ष- राणा गोस्वामी, जाकिर हुसैन सिकदार और कमलाक्ष दे पुरकायस्थ, दो अन्य एआईसीसी सचिव पृथ्वीराज प्रभाकर और विकास उपाध्याय ने कई विधायकों के साथ चिदंबरम का स्वागत किया।

इससे पहले के सत्र में सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने जनजागरण अभियान का उद्देश्य समझाते हुए कहा कि पार्टी ने इस अभियान की शुरुआत गांवों में भाजपा के झूठ और कुशासन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से की है। उन्होंने कहा कि 2021 की शुरुआत में देश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों की संख्या 8 करोड़ थी, लेकिन कमरतोड़ महंगाई ने इस आंकड़े में 15 करोड़ लोगों को जोड़ दिया। मोदी सरकार में प्रति व्यक्ति आय और लोगों की क्रय शक्ति में गिरावट आई।(हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें