श्री मारवाड़ी दातब्य औषधालय के चुनाव निर्विरोध संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री मारवाड़ी दातब्य औषधालय के चुनाव निर्विरोध संपन्न


गुवाहाटी। श्री मारवाड़ी दातब्य औषधालय की कार्यकारिणी समिति के आगामी सत्र 2021-2024 हेतु रविवार 19 दिसंबर को होने वाली चुनाव प्रक्रिया में नामांकन पत्र वापस लेने की अवधि के पश्चात सभी श्रेणियों के उम्मीदवार निर्धारित संख्या में पाए जाने के कारण मतपत्रों द्वारा चुनाव करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। विभिन्न श्रेणियों से निम्नलिखित उम्मीदवारों को चुनाव अधिकारी भगवती प्रसाद खेमका एवं सह चुनाव अधिकारी सुशील कुमार डागा द्वारा निर्विरोध चयनित घोषित किया गया। गणमान्य श्रेणी से कृष्ण कुमार जालान, संरक्षक श्रेणी से दामोदर प्रसाद बजाज एवं प्रमोद कुमार हरलालका, पोषक श्रेणी से मनीष कुमार अग्रवाल, विजय कुमार सांगानेरिया, मानिक चंद अग्रवाल, विशिष्ट श्रेणी से मखनलाल अग्रवाल, महेश कुमार झुरिया, राजेश हंसारिया, साधारण श्रेणी से संजय तुलस्यान, अरुण कुमार शर्मा (गोठेचा), अशोक कुमार अग्रवाल, रवि कुमार अजीतसरिया एवं शिवप्रसाद भीमसरिया चयनित हुए हैं।

गणमान्य श्रेणी एवं संरक्षक श्रेणी में दो एवं एक स्थान रिक्त है जिसकी पूर्ति कार्यकारिणी समिति द्वारा की जाएगी। इस आशय की जानकारी औषधालय के संयुक्त मंत्री रामस्वरूप खाखोलिया ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें