वैदिक सम्मेलन में नगांव के पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन देंगे - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

वैदिक सम्मेलन में नगांव के पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन देंगे



गुवाहाटी। श्री मंत शंकर देव कला क्षेत्र मे आगामी जनवरी में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वैदिक सम्मेलन के कार्यक्रम में 9 जनवरी को प्रातः कालीन सत्र मे नगांव पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे मादक द्रव्य उन्मूलन और युवा दर्शन विषय पर अपना सारगर्भित संबोधन देंगे। इस कड़ी में अखिल भारतीय वेदिक सम्मेलन की स्वागत समिति के सचिव विवेक मिश्रा, संयोजक दिनेश गुप्ता व सदस्य अजीत शर्मा ने नगांव में उनसे मुलाकात कर उनको असमिया परंपरा के अनुसार सम्मानित करते हुए अधिवेशन में आने का निमंत्रण दिया। पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए प्राच्य विद्या संस्कृत प्रतिष्ठान से अनुरोध किया है कि वे स्वयं संस्कृत भाषा को अपनाना चाहते हैं एवं प्राच्य विद्या संस्कृत प्रतिष्ठानम के साथ जुड़कर संस्कृत सीखने के इच्छुक है। इस प्रतिष्ठान को यह भरपूर कोशिश करनी होगी कि संस्कृत को बोलचाल की भाषा में प्रयोग करने के लिए पहल करें। इस कार्य में वे हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें