बोडोलैंड गांव परिषद दरबार का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बोडोलैंड गांव परिषद दरबार का आयोजन



-मुख्य कार्यकारी पार्षद प्रमोद बोडो ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, समाधान का दिया आश्वासन


कोकराझार (असम)। कोकराझार जिला के हृनागुरी गांव में आज बीटीआर परिषदीय सरकार ने बोडोलैंड गांव परिषद दरबार का आयोजन किया। उक्त दरबार में मुख्य अतिथि के रूप में बोडोलैंड के मुख्य कार्यकारी पार्षद प्रमोद बोडो, उप कार्यकारी पार्षद गोबिंदो बसुमतारी, कार्यकारी पार्षद घनश्याम दास, कोकराझार पूर्व क्षेत्र के विधायक लॉरेंस इस्लारी के साथ-साथ अन्य कई पार्षद, विभागीय अधिकारी के हृनागुरी गांव के विभिन्न अंचलों के निवासी, बुद्धिजीवी, समाजकर्मी, शिक्षक के साथ-साथ सभी गांव प्रधान उपस्थित थे।

दरबार में उपस्थित सभी से हृनागुरी अंचल की समस्यों की विस्तृत जानकारी ली और उसके समाधान का विश्वास दिलाने के साथ साथ सभी गांव प्रधान का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी पार्षद प्रमोद बोडो ने कहा कि चुनाव में किसी को भी किसी ने अपना मत दिया है उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, वर्तमान सरकार में सभी का विकास होगा। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गांव में बसती है। अगर गांव का विकास होगा तो शहर का विकास होगा। इसलिये गांव का विकाश होना जरुरी है।

उन्होंने कहा कि अक्सर यहा देखा जाता है विभागीय अधिकारियों से मिलने जाने पर उनसे मुलाकात नहीं होती है। इसलिए आज मैंने इस सभा का आयोजन कर पूरी सरकार को गांव में ले आया हूं ताकि गांव की सभी समस्यों का समाधान कर गांव का विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह का दरबार बीटीआर के सभी क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। दरबार के पश्चात विभागीय अधिकारी हर एक-दो महीने में काम का जायजा लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें