मोरान शहर में वैद्युतिक सुधार का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरान शहर में वैद्युतिक सुधार का शुभारंभ




दयानंद सिंह

मोरानहाट। असम सरकार का एक आलसी विभाग है-विद्युत विभाग।कभी-कभी इस विभाग की लापरवाही पर हर नागरिक को गुस्सा आता है। मोरान शहर में विद्युत के खम्भे पुराने या टुटे तथा तार नीचे तक लटके हुए मिलेंगे। मोरान और माहमारा के विधायकों का ध्यान आकृष्ट करने पर सुधार के कदम उठाए जा रहे हैं। मोरान के विधायक चक्रधर गोगोई ने विद्युतीय सुधार और शहर के सौंन्दर्यकरण का विधिवत शुभारंभ किया।उन्होंने बताया कि सड़क,नाला बनाने के बाद लोगों को काफी सहुलियत हुई।अब बारी है विद्युत खम्भे ,तार और ट्रांसफार्मर को बदलने का।एन.एच.आई.डी.सी.एल.ने इस कार्य के लिए एक करोड़, चौहत्तर लाख ,पच्चीस हजार रुपये मंजूर किया है।एपीडीसीएल की देखरेख में मोरान के एक प्रतिष्ठित ठिकादार को ठिका दिया गया है।11केबी और एलटी लाईन को बदला जाएगा।पत्रकारों के एक समूह ने विधायक से शिकायत की थी कि फोर लेन का कार्य प्रगति पर है, मिट्टी की भराई चल रही है, विद्युत विभाग ने बीच में स्थित खंभे को आज तक नहीं हटाया है।ठीक उसी तरह मोरान शहर की सड़क को चौड़ा किया गया, पेभर ब्लॉक बैठा दिया गया लेकिन विभाग ने आजतक खंभे को किनारे नहीं किया।एक प्रश्न के उत्तर में विधायक ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने चुनावी लाभ के लिए महकमा घोषित किया मगर ना तो सीमा निर्धारित किया और ना ही कार्यालय के लिए भूमि अधिग्रहण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें