वर्ष के पहले दिन रंगघर एवं तलाताल घर में उमड़ी लोगों की भीड़ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

वर्ष के पहले दिन रंगघर एवं तलाताल घर में उमड़ी लोगों की भीड़





शिवसागर (असम)। अंग्रेजी नव वर्ष के पहले दिन आज शिवसागर जिला के ऐतिहासिक शिव दौल, रंगघर, तलाताल घर को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।


वर्ष के पहले दिन ऐतिहासिक शिव दौल, रंगघर, तलाताल घर प्रांगण के अलावा दिशांगमुख,गोमुख स्थित पिकनिक स्थलों पर भी भारी संख्या में लोग पहुंचकर आनंद उठाया।

सुबह से ही शिव दौल, देवी दौल, विष्णु दौल, मंदिर, मस्जिद, गिरजा घर में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। साथ ही जिला के सभी पिकनिक स्थलों पर हजारों की संख्या में लोग पिकनिक मनाने के लिए अपने परिवार के साथ पहुंचे।

नए साल के मौके पर घूमने आए सभी लोगों ने कहा कि नया साल सभी के लिए सुख शांति और आनंद से भरा हो हम ईश्वर से यह कामना करते हैं। पिछला दो वर्ष कोरोना महामारी के चलते काफी परेशानी भरा गुजरा है। उम्मीद है कि यह साल लोगों के लिए बेहतर होगा। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें