-स्टेटस सिंबल के तौर पर व्यवहार करने वालों से वापस लिए जाएंगे पीएसओ
गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने अंग्रेजी नव वर्ष पर मीडिया के साथ बाचतीच करते हुए अपने सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों और नये वर्ष में उठाये जा रहे कदमों के संबंध में खुलकर बात की।उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने यह निर्णय लिया है कि गुवाहाटी में रहने पर मुख्यमंत्री के काफिले में पूर्व के 22 वाहनों के बदले और 7 -8 वाहन ही चलेंगे। वहीं पूर्व की राज्य सरकार के कार्यकाल के निर्णय में बदलाव करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को सरकारी आवास और सुरक्षा अब मुहैया नहीं कराई जाएगी। समीक्षा के बाद आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
नए साल के पहले दिन कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें बिना किसी थ्रेट के स्टेटस सिंबल के रूप में पीएसओ लेने वालों से पीएसओ को वापस लेने का फैसला आज की कैबिनेट में लिया गया। पीएसओ थ्रेट को देखते हुए केवल संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों को ही पीएसओ मिलेगा।
उन्होंने पीएसओ के संबंध में विस्तार से कहा कि वर्तमान में राज्य में 4400 पीएसओ दिये गये। जो असम पुलिस की चार बटालियनें हैं। इस पर भारी भरकम धनराशि खर्च हो रही है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक नेताओं को 2526 पीएसओ दिये गये हैं। वहीं 52 पूर्व विद्रोहियों को, व्यवसायियों को 167, न्यायिक क्षेत्र में 556, सिविल अधिकारियों को 854 तथा टी-ईस्टेट के मैनेजरों को 40 पीएसओ दिये गये हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 2500 नए प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे। वहीं काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में वन्य जीवों के मुक्त विचरण के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। वहीं मीसा से तेजपुर तक ब्रह्मपुत्र के नीचे सुरंग बनेगी।
उन्होंने भाजपा के चुनावी वादों के के संबंध में कहा कि पहले चरण में माइक्रोफाइनेंस ऋण माफी योजना 11 लाख महिलाओं को फायदा हुआ है दूसरे चरण में दस लाख महिलाओं को फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य में एफसीआई दस लाख मीट्रिक टन धान खरीदने के लिए तैयार है। वहीं इसी महीने एनडीडीबी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। उन्होंने मोरीगांव और मंगलदै के बीच ब्रह्मपुत्र पर कनेक्टिंग ब्रिज बनाए जाने का उल्लेख किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें