ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर। लखीमपुर जिले की हिंदू युवा छात्र परिषद की लखीमपुर जिला समिति ने आज 30वा केंद्रीय प्रतिष्ठा दिवस कई कार्यक्रमों के साथ मनाया । इस अवसर पर हिंदू युवा छात्र परिषद की लखीमपुर जिला समिति के कार्यालय में सुबह सफाई अभियान के साथ 30वे प्रतिष्ठा दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया । उसके पश्चात सुबह 9:00 बजे परिषद के लखीमपुर जिला अध्यक्ष जुग्मो ज्योति दत्त ने ध्वजारोहण किया तथा परिषद के जिला साधारण संपादक घोनो कांतो बोरा ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया । दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्या अर्पण कार्यक्रम में घनो कांतो बोरा का सहयोग जिला संगठनिक संपादक लिखक महंतो, मुकेश लाल बेगी, प्रचार संपादक जीवन दास और जिला कार्य निर्वाह देवतोष दास ने किया । उसके पश्चात सभा को संबोधित करते हुए परिषद के लखीमपुर जिला अध्यक्ष जुग्मो ज्योति दत्त ने सभी को केंद्रीय 30वे प्रतिष्ठा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज संगठन जिस मुकाम पर बढ़-चढ़कर देश एवं अपने समाज के लिए जो जनकल्याण मूलक कार्य कर रहा है उसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की थी वह आगे भी कंधे से कंधा मिलाकर इसी प्रकार जनकल्याण मूलक कार्य करते रहेंगे । उन्होंने कहा कि परिषद असम वासियों के सुरक्षित भविष्य के स्वार्थ में चाइना द्वारा किए जा रहे देश विरोधी कार्यकलापों का पहले की तरह आगे भी सदैव अपना विरोध करते रहेगा तथा क्रिश्चियन मिशनरी के विरुद्ध परिषद अपने संग्राम को आने वाले दिनों में और अधिक तेज कर शक्तिशाली रूप में उसका विरोध प्रदर्शन करते रहेगा । जिसके लिए उन्होंने सभी असम वासियों के सहयोग की कामना की । कार्यक्रम का समापन परिषद ने दिन असहाय गरीब लोगों के मध्य कंबल वितरण कर किया । आज के इस कार्यक्रम में जिला कार्य निर्वाह के सदस्य प्रदीप दत्त, सदर आंचलिक समिति के सहकारी साधारण संपादक अमल गोगोई, कार्य निर्वाहक रंटू दत्त, इत्यादि परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें