कोकराझार (असम)। कोकराझार जिला शहर के बीचों बीच विवेकानंद रोड पर स्थित व्यापारी कालीबाड़ी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन से चार चोरों का समूह मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर के दानपात्र को तोड़कर उसमें रखे पैसे निकाल लिये। मंदिर के अंदर से चोर सोने एवं चांदी के गहने एवं नकदी चुराकर फरार हो गये।
मंदिर प्रबंधन ने गुरुवार को बताया है कि चोर मंदिर से करीब तीन लाख रुपए का सामान चुराकर फरार हो गये हैं। ज्ञात हो कि कोकराझार के व्यापारी कालीबाड़ी मंदिर में पूर्व में भी दो बार चोरी हुई थी। इस चोरी में मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों के शामिल होने की आशंका जतायी जा रही है।
इस बीच कोकराझार पुलिस ने चोरी के संबंध में सीसीटीवी के फुटेज एकत्र कर अपनी जांच जारी रखे हुए है। मंदिर में चोरी की घटना को लेकर इलाके के लोगों में भारी नाराजगी देखी ज रही है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच जारी रखे हुए है।(हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें