आनलाईन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आनलाईन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित



दयानंद सिंह


मोरानहाट। मोरान में नवगठित जेसीआई मोरान असम रायल्स द्वारा गणतंत्र दिवस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ' एक सलाम देश के नाम' शीर्षक आनलाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमें अलग अलग समूहों के लिए अलग अलग विषय थे। देश प्रेम काव्य पाठ, चित्रांकन ,स्लोगन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें असम के साथ ही अलग अलग राज्यों के कुल 110प्रतियोगियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडली में सपना बजाज, अनूप दास ,मंजू गाड़ोदिया(डिब्रुगढ़)और नम्रता जालान (तिनसुकिया)शामिल थे। ग्रुप1-6वर्ष में रियाम अग्रवाल (तिनसुकिया),पूर्षित अग्रवाल और उत्कर्ष केडिया(डिब्रुगढ़)और आश्विक अग्रवाल(तिनसुकिया) ,7-14वर्ष मे-तवेषा अग्रवाल (तिनसुकिया),विदिशा अग्रवाल और मेहल अग्रवाल(मोरान), 15-25वर्ष में वान्या अग्रवाल और नैनिका पोद्दार(मोरान),26-40वर्ष में सुचिता अग्रवाल(नाहरकटिया )और स्वेका माड़ोदिया (मोरान) को विजेता घोषित किया गया है।विजेताओं को जल्द ही एक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।यह जानकारी जेसीआई मोरान असम रायल्स के जनसंपर्क अधिकारी सौफ्टी टिब्रेवाल ने दी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें