लखीमपुर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर मोस्ट वांटेड कैदी फरार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर मोस्ट वांटेड कैदी फरार



ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

लखीमपुर। लखीमपुर जिले के ढकवाखाना में गत 24 सितंबर 2021 को पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर में राजू बरुआ उर्फ गेरजाई नामक गुनाहों का सरगना जिसकी तलाश पुलिस को काफी लंबे समय से थी जिसे एनकाउंटर करने के पश्चात पुलिस अपनी गिरफ्त में लेने मैं कामयाब हुई थी जिसकी सफलता के कारण स्थानीय लोगों ने पुलिस की पीठ थपथपाते हुए पुलिस प्रशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की थी लेकिन कल मध्यरात्रि के पश्चात वही गुनाहों का सरगना डकैत राजू बरुआ उर्फ गेरजाई नमक मोस्ट वांटेड कैदी लखीमपुर चिकित्सा महाविद्यालय की कोविड वार्ड से चिकित्साधीन अवस्था में पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर वहां से नौ दो ग्यारह होने में कामयाब हुआ । प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार हुए उस मोस्ट वांटेड कैदी के ऊपर एक नहीं दो नहीं बल्कि डकैती, चोरी, इत्यादि जैसे अनगिनत मुकदमे दर्ज थे जो कल मध्य रात्रि के पश्चात पुलिस प्रशासन के ऊपर सवालों का पहाड़ खड़ा करते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर तमाचा मार कर फरार होने में सफल रहा । जानकारी के अनुसार विगत कुछ दिन पूर्व खुंकर डकैत राजू बरूआ उर्फ गेरजाई को चिकित्सा हेतु डिब्रूगढ़ महाविद्यालय में भर्ती किया गया था जिसे कल दुबारा लखीमपुर चिकित्सा महाविद्यालय के कोविड वार्ड मैं चिकित्सा हेतु पुलिस की निगरानी में भर्ती किया गया था जो चिकित्सा और अपनी सजा पूर्ण होने से पूर्व ही वहा से नो दो ग्यारह हो गया । गणतंत्र दिवस से मात्र कुछ ही दिन पहले इस प्रकार पुलिस की निगरानी से खूंखार केदी के फरार होने की घटना के पश्चात लखीमपुर पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के ऊपर सवाल उठने लगे हैं । उल्लेखनीय है कि गत 24 सितंबर, 2021 को ढकुवाखाना में गेरजाइ को पुलिस ने गोली चलाकर उसे दबोचा था । इस खूंखार डकैत को पकड़ने के लिए तत्कालीन ढकुवाखाने के थाना प्रभारी निरंजन बरुवा व एसडीपीओ सौमारज्योति भूंइयां ने काफी जद्दोजहद की जिसके पश्चात वह हत्या, लूट, अपहरण, आदि आरोप में शामिल इस मुलजिम को अपने गिरफ्त में लेने में कामयाब हुए थे । उस समय पुलिस ने आरोपी के पास से दो खुकुरी और सेना की वर्दी भी जब्त की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें