राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वाद्य यंत्रों के साथ पद संचालन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वाद्य यंत्रों के साथ पद संचालन






निखिल कुमार मुंदड़ा

होजाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगांव विभाग की होजाई, नगांव मरिगांव जिला घोष (संघ का वाद्य) वर्ग प्रशिक्षण शिविर सात दिवसीय बीते 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 तक होजाई के गीता आश्रम में आयोजित हुआ। उक्त वाद्य प्रशिक्षण शिविर में तीनों जिले के 157 पशिक्षार्थियों ने अंश ग्रहण किया। शुक्रवार प्रातः 9:30 बजे स्थानीय गीता आश्रम से उक्त प्रशिक्षण शिविर के शिक्षार्थियों ने वाद्ययंत्रों के साथ शहर में पद संचलन रैली निकाली। उल्लेखयोग्य है, की वाद्य प्रशिक्षण शिविर में अखिल भारतीय घोष (वाद्य) प्रमुख रामचंद्र पांडे ने शिक्षार्थियों का मार्गदर्शन कराया। वहीं 10 शिक्षकों ने उक्त शिविर में अपनी सेवाएं देते हुए शिक्षार्थियों को विभिन्न वाद्य का परीक्षण दिया।
उक्त शिविर के कार्यवाहक प्रदीप शील ने सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान संपूर्ण व्यवस्था को भलीभांति संभाला।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें