कोकराझार (असम)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार कोकराझार तेरापंथ महिला मंडल (तेममं) द्वारा प्रोजेक्ट स्नेहम के अंतर्गत उत्तर सालमारा स्थित अल्फांसो स्कूल के दिव्यांग बच्चों के लिए खाद्य सामग्री, खाना खाने के स्टील के बर्तन, मिठाई के डब्बे एवं कुछ अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कोकराझार तेममं की अध्यक्ष संजू देवी भादानी, मंत्री बबीता सेठिया, उपाध्यक्ष प्रियंका, निवर्तमान अध्यक्ष संजू देवी सहित कई सदस्याएं उपस्थित थी। सभी ने वहां के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के साथ वार्तालाप किया। जिसके चलते सभी विद्यार्थियों में एक नए ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ एवं तेममं के सभी सदस्यों को भी एक सुखद अनुभव हुआ।
अध्यक्ष भदानी एवं मंत्री सेठिया ने अपनी पूरी टीम के साथ बच्चों को नमोकार मंत्र सुनाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं भविष्य में भी जरूरतमंद एवं दिव्यांग बच्चों की सहायता एवं सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।(हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें