उम्मीदवारों ने किया शक्ति प्रदर्शन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

उम्मीदवारों ने किया शक्ति प्रदर्शन





अमित नागोरी

आगामी नगरपालिका चुनावो को लेकर गोलाघाट में आज उम्मीद्वारिता को लेकर विभिन्न राजनैतिक दल और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना अपना शक्ति प्रदर्शन किया । गोलाघाट के 13 वार्डो हेतु आज विभिन्न राजनैतिक दलों में भाजपा , अगप , कांग्रेस , आप , निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना परचम भरा । इस दौरान कोई ढोल नगाड़े तो कोई गजराज को लेकर मनोनयन दाखिल करने हेतु नगरपालिका कार्यालय पहुंचा । इस दौरान भाजपा के उम्मीदवारों के साथ वित्त मंत्री और स्थानीय विधायिका अजंता नियोग तथा खुमतायी विधायक मृणाल सैकिया गजराज के साथ खड़े दिखाई दिए । भाजपा और अगप एक साथ पुनः चुनाव लड़ते नजर आएंगे और विधानसभा चुनावों के तरह नगरपालिका में भी विजयी परचम लहराने के लिए आतुर दिखेंगे । अगप के उम्मीदवारों का भी कृषि मंत्री अतुल बोरा के साथ से हौसले बुलंद दिख रहे है । तो वही कांग्रेस अपना पुराना जादू चलाने के लिए तैयार है और भंग पड़ी नगरपालिका को चलाने हेतु ततपर दिख रहे है । इसके अलावा क़ई निर्दलीय उम्मीदवारो को भी मनोनयन दाखिल करते देखा गया । आज नगरपालिका कार्यालय के सामने जमावड़ा दिखा । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें