गोलाघाट महकमा के दो नगरपालिका के 23 वार्डो में 65 उम्मीदवारों ने मनोनयन किया दाखिल  - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट महकमा के दो नगरपालिका के 23 वार्डो में 65 उम्मीदवारों ने मनोनयन किया दाखिल 



अमित नागोरी

गोलाघाट महकमा के गोलाघाट और देरगांव नगर पालिका के 23 वार्डों के चुनाव के लिए 6 मार्च को होने वाले चुनाव के नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि पर आज 65 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है । गोलाघाट नगर पालिका में विभिन्न दलों के 36 उम्मीदवारों और देरगांव नगर पालिका के लिए 29 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। गोलाघाट के उम्मीदवारों में 17 पुरुष और 19 महिला है । इसमें असम गन परिषद के 3 , भाजपा के 10 , कांग्रेस के 13 , आम आदमी पार्टी के 6 , असम जातीय परिषद के 2 और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है । वही देरगांव के 10 वार्डो के 29 उम्मीदवार में 12 पुरुष और 17 महिला है । इनमे असम गन परिषद के 3 , भाजपा के 7 , कांग्रेस के 10 और 9 निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन भरा । 17 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।  नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 20 फरवरी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें