मदन सिंघल
श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन समता युवा संघ एक धार्मिक संघ है, लेकिन इसके साथ ही समय-समय पर हमारे सामाजिक उत्तरदायित्व का भली-भांति निर्वहन करते रहे हैं, संघ का प्रत्येक सदस्य पीड़ित मानवता के उत्थान हेतु सदैव अग्रिम पंक्ति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता रहा है।इसी श्रृंखला में पीड़ित मानवता उत्थान के लक्ष्य के साथ परम पूज्य आचार्य श्री रामलाल जी म.सा. के 47वाॅ दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में अन्नदानम्, जरूरत मंदो को भोजन वितरण कार्यक्रम समता युवा संघ सिलचर द्वारा दिनांक 13-02-2022 रविवार को दीवान बगान में आयोजित किया गया जिसमें लगभग 750 व्यक्तियों को भोजन करवाया गया, इसमें दीवान बगान के श्री हरिश्चंद्र मालपानी अध्यक्ष जय श्री टी एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड,लौलेश बहादुर सिंह प्रबंधक दीवान टी स्टेट,सुनील शर्मा लेखाकार दीवान टी स्टेट व उनके सहयोगियों का सराहनीय सहयोग मिला, सिलचर संघ की तरफ से प्रकाश चंद सुराणा, सुशील कुमार कांकरिया राजेश गुलगुलिया, नरेंद्र सेठीया, मनोज सोनावत, धर्मपाल धारीवाल व कमल बोथरा वह अनेक गणमान्य कार्यकत्ताओं की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि समता युवा संघ द्वारा अनेक सालों से निशुल्क होमियोपैथी दवा एक अनुभवी चिकित्सक डा अमिताभ अधिकारी दी जा रही है जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें