दयानंद सिंह
मोरानहाट। चराईदेव जिला के मोरानहाट थाना के सेपन पुलिस चौकी के अंतर्गत डुमरदलंग के बरुआहोला लाईन में कल रात दो लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार बरुआहोला लाईन के लालबाबू मुंडा, रिशा नायक विश्वकर्मा उर्फ सुटु घाटवार के घर में मंगलवार की रात करीब 7.30 बजे शराब पी रहे थे।इसी दौरान कहासुनी हो गई।सुटु गुस्से में कुल्हाड़ी से प्रहार कर लालबाबू और रिशा की हत्या कर दी।घटना के समय घर मे तीनों के अलावा कोई नहीं था। कुछ देर बाद सुटु चिल्ला-चिल्ला कर कहने लगा कि उसने दो की हत्या कर दी।आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर दी।हत्यारे सुटु को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।दोनों शवों को पंचनामा के बाद अपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी।बरुआहोला मे मातम छायी हुई है। हत्या का मूल कारण क्या है, पता नहीं चल पाया है।पुलिस पुछताछ कर रही है।बुधवार को सुबह दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताते चलें कि इसी तरह गत दुर्गा पूजा के समय हिंगरीजान बागान मे हत्या हुई थी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें