डिब्रूगढ में श्यामप्रेमी ने खेली लड्डू गोपाल संग फूलों की होली - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डिब्रूगढ में श्यामप्रेमी ने खेली लड्डू गोपाल संग फूलों की होली




सुमन शर्मा की रिपोर्ट


डिब्रूगढ। डिब्रूगढ़ में महिलाओं द्वारा संचालित धार्मिक संस्था श्यामप्रेमी द्वारा कल नगर के खोलियामारी स्थित संगीता जैन के निवास पर लड्डू गोपाल संग होली का उत्सव बड़े ही धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर सांय 4 बजे लड्डू गोपाल का भव्य दरबार सजाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस दरबार में सभी सदस्याओं ने अपने अपने लड्डू गोपाल को भी विराजमान किया। तत्पश्चात समिति की सभी सदस्याओं ने मिल कर प्रथम पूज्य भगवान गणपति का आह्वान कर भजनों की वर्षा शुरू की साथ धमाल गाकर नृत्य किया एवं फूल एवं अबीर से जमकर होली खेली। कार्यक्रम के दौरान बधाई भी बांटी गई एवंं छप्पन भोग का प्रसाद भी लड्डू गोपाल को अर्पण किया गया। महाआरती के पश्चात सभी ने महाप्रसाद भी ग्रहण किया। इस अवसर समिति की सदस्याओं के अलावा बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य महिलाएं भी उपस्थित थी। सभी ने कार्यक्रम की बेहद सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें