अमित नागोरी
गोलाघाट नगर में उस समय तनावपूर्ण माहौल की सृष्टि हुई जब नगर के पांचाली में कल सुबह 10.30 बजे के करीब भयंकर अग्निकांड की घटना घटी । उक्क्त अग्निकांड में प्रायः 8 व्यवसायिक प्रतिष्ठान के साथ एक घर भी जल गया। अग्निकांड इतना भयंकर था कि उसपर काबू पाने के लिए गोलाघाट , नुमलीगढ़ , देरगांव के अग्निशामक विभाग को भी आग पर काबू पाने आना पड़ा । पाँचली के निवासी मृगेन बोरा ( मृदुल ) का घर सम्पूर्ण रुप से जल कर स्वाहा हो गया वही उनके महिंद्रा मैराजो गाड़ी , बाइक के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज , अन्य सम्पत्ति भी भस्मीभूत हो गए । गोलाघाट के जिला उपायुक्त मृगेश नारायण घटनास्थली पर उपस्थित होकर पूरे घटना का जायजा लिया । अग्निकांड के कारणों का पता नही चल पाया है ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें