रंगिया में वृक्षारोपण कर जनता को जागरूक करने का प्रयास - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया में वृक्षारोपण कर जनता को जागरूक करने का प्रयास




अरुणा अग्रवाल


रंगिया महकमा के प्रभारी महकमधिपति जावीर राहुल शुरेश ने रंगिया को एक स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। आज एनजीओ साधना और प्रयास प्रबंधन समिति के सहयोग से रंगिया नगर के विभिन्न हिस्सों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों से बड़े सार्वजनिक डस्टबिनों को हटाकर उस स्थान पर साफ सफाई कर पौधे लगाकर जनता को जागरूक करने की प्रचेस्टा हातों में ली गयी। कार्यक्रम के दौरान रंगिया पौरसभा के कार्यकारी अधिकारी चंपक डेका और एनजीओ 'साधना' के सचिव योगाचार्य ज्योतिष कलिता ने व्यापारियों/दुकानदारों से विचारों का आदान-प्रदान किया और रंगिया को स्वच्छता की ओर ले जाने के लिए सहयोगिता करने का आह्वान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें