सिलचर से मदन सिंघल
बराक उपत्यका बंग साहित्य व संस्कृति सम्मेलन के द्वारा तीन दिवसीय 29 वां द्वि-वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन के अन्तिम दिन 13 मार्च रविवार को शिलचर स्थित बंग भवन में आयोजित समारोह में बराक घाटी के बंगला भाषी समाज तथा भाषा के उत्थान में भाग लेने वाले महानुभावों के साथ साथ घाटी के अन्य भाषा- भाषीके प्रमुख व्यक्ति को भी सम्मानित किया गया। स्वागत समिति के अध्यक्ष तैमूर राजा चौधुरी द्वारा संचालित इस समारोह में दो हिन्दी भाषी को भी सम्मानित किया गया। घाटी के विशिष्ट समाजसेवी तथा साहित्य संस्कृति के विकास हेतु अवदान रखने के लिए महावीर जैन और हिन्दी काव्य-कविता में अवदान के लिए बाबुल कानू को समारोह में सम्मानित किया गया। संगठन के तरफ से मृदुल मजुमदार एवं सीमांत भट्टाचार्य ने उत्तरीय,मेमेन्टो और उपहार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा उपस्थित थे रवि नुनिया,दुर्गेश कुर्मी,अपर्णा तिवारी,उर्मिला कानू और प्रमोद जायसवाल।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें