रुस युक्रेन युद्ध के संदर्भ में भारत महादेश की अदभुत भूमिका - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रुस युक्रेन युद्ध के संदर्भ में भारत महादेश की अदभुत भूमिका



आखिरकार बहुप्रतीक्षित उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य चार राज्यों- पंजाब, गोवा, उत्तराखण्ड एवं मणिपुर विधान सभा का चुनाव परिणाम आ चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में भाजपा इस चुनाव में विकास के मुद्दे के साथ उतरी और सभी विरोधी दलों को पटखनी देते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की। भाजपा की जीत वैसे तो मणिपुर, उत्तराखंड तथा गोवा राज्यों में भी हुआ है लेकिन भारत के लोकतंत्र में सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के इस ऐतिहासिक जीत का एक अलग एवं विशेष महत्व है।


इस जीत के कई महत्वपूर्ण कारण है जैसे- केन्द्र के योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाना, शासन में पारदर्शिता, राज्य में सुरक्षित व भयमुक्त माहौल, सबका साथ सबका विकास का सही तरीके से क्रियान्वयन, गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, एजेंडा के अनुसार हर हिन्दुओं के सपना राम मन्दिर का निर्माणकार्य का शुभारंभ, महिलाओं के सुरक्षा का विशेष ध्यान, कोरोना महामारी से कुशलतापूर्वक निपटना, राज्य में सड़क तथा ढांचागत बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास आदि।

भाजपा का प्रचण्ड बहुमत से जीत यह साबित करता है कि उत्तर प्रदेश की आम जनता जाति व समुदाय की भावना से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर मोदी - योगी की जोड़ी पर अपना विश्वास बरकरार रखा तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए दुबारा चुना है।

उत्तर प्रदेश में एक ऐसा भी समय था जब लोग जातिगत आधार पर अपना वोट देते थे। लेकिन अब एक बदला हुआ तस्वीर नजर आ रहा है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की जनता ने लोकलुभावन वादों को नजर अंदाज किया तथा जातिगत भावना से ऊपर उठकर विकास के मुद्दों पर अपना वोट दिया। यह हमारे लोकतांत्रिक देश में एक आम मतदाता के सकारात्मक सोंच को परिलक्षित करता है। इस चुनाव में महिलाओं ने भी काफी बढ़-चढ़कर अपने अधिकार का उपयोग किया तथा इस चुनाव को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह चुनाव अन्य दलों के लिए एक आईना है कि जागरूक हमारे मतदाता को अब लोकलुभावन वादों से और ना ही जाति विशेष के बंधन में बांधकर लुभाया जा सकता। बहुमूल्य वोट लेने के लिए विकास, ईमानदारी, स्वच्छ छवि, भरोसेमंद व कुशल नेतृत्व, आम जनता तक पहुंच आदि जरूरी है। यह बदलते हुए भारत की तस्वीर है और सही मायने में लोकतंत्र की जीत है।


विभा सिंह उर्फ गुड़िया
पटना (बिहार)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें