सिलचर से मदन सिंघल
बराक बंग साहित्य एवं संस्कृति सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष तैमूर राजा चौधरी ने नए अध्यक्ष संजीव देबलस्कर को उतरीय देकर स्वागत किया तथा सभी फाइलों संपत्ति तथा अन्य दस्तावेज देकर कुर्सी पर ससम्मान बिठाया., पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सौरिंद्र कुमार भट्टाचार्य, केंद्रीय महासचिव गौतम प्रसाद दत्ता, जिला सचिव जयंत देब्रे, जिला कोषाध्यक्ष सुदीप चक्रवर्ती, केंद्रीय उपाध्यक्ष इमादुद्दीन बुलबुल, सिलचर क्षेत्रीय अध्यक्ष केंद्रीय साहित्य संपादक दीपक सेनगुप्ता, विश्वनाथ भट्टाचार्य, बिश्वतोष चौधरी, अमलेंदु भट्टाचार्य, प्रबीर कुमार दास, आबिद राजा, परितोष दत्ता, दिनेंद्र नारायण विश्वास, हृषिकेश चक्रवर्ती उतम शाहा सहित केंद्रीय एवं शिलचर समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुर्व अध्यक्ष तैमूर राजा चौधरी के विगत ग्यारह सालों को स्वर्णिम इतिहास बताया. तैमूर राजा चौधरी ने अपने कार्यकाल में बने एतिहासिक बंग भवन तथा उपलब्धियों का सारा श्रेय वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद मार्गदर्शन तथा समकक्ष सहयोगियों को दिया तथा भविष्य में ताजिंदगी नये अध्यक्ष तथा टीम का सहयोग करने का आश्वासन दिया. नये अध्यक्ष संजीव देब लस्कर ने कहा कि यह पद चुनौती भरा तथा सम्मानीय है लेकिन पुर्व अध्यक्ष तथा सभी पदाधिकारियों के सहयोग तथा मिडिया के समर्थन से सुनहरा ही होगा.







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें