चाय युवा कल्याण समिति की सभा में श्रमिक नेता राजदीप ग्वाला सम्मानित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

चाय युवा कल्याण समिति की सभा में श्रमिक नेता राजदीप ग्वाला सम्मानित





सिलचर से मदन सिंघल

बराक चाय श्रमिक यूनियन कार्यालय में बराक चाय युव कल्याण समिति कार्यकारिणी सभा आयोजित हुआ। समिति के साधारण सम्पादक सूरजीत कर्मकार ने सभाका उद्देश्य बताया।इस सभा में असम सरकार द्वारा नियुक्त असम चाय निगम के चेयरमैन राजदीप ग्वाला को उत्तरीय से सम्मानित किया गया। प्रेमराज ग्वाला की अध्यक्षता में आयोजित इस सभामे राजदीप ग्वाला,रवि नूनिया, बाबुल नारायण कानू, सुरेश बड़ाइक,प्रदीप तांती और सचीन शाहू ने समग्र बराक घाटी के चाय जनगोष्ठी के समस्याओं को सामने रखते हुए संगठन को शक्तिशाली बनानेपर बल देते हुए वक्तव्य दिया ।इनके अलावा सभा में मंचासीन थे राधेश्याम प्रजापति, दुर्गेश कुर्मी व राजाराम कोईरी आदि.
सभा में निर्णय लिया गया कि आगामी ३० अप्रैल के भीतर बराक घाटी के सभी चाय बागानों में समिति का युनिट कमेटी पुनर्गठित की जाएगी। घाटी के सातों सर्कल- नार्थ ,हैप्पी , लखीपुर ,चातला,हैलाकान्दी,लोंगाई व चारगोला से १०/१० सदस्य काउंसिल मेम्बर के रूप में चुने जाएंगे।इसके अलावा जल्द से जल्द जिला कमेटी का गठन किया जाएगा। तत्पश्चात केन्द्रीय कमेटी गठित होगी।
इस प्रक्रिया को कार्यान्वित करने के लिए सदस्यों को दायित्व दिया गया।इस सभा में प्रमुख जो उपस्थित थे वे हैं परशुराम कानू,मोहन कुमार अग्रहरि,दूलन री,प्रदीप ग्वाला,राम सिंहासन ग्वाला,भास्कर बरई,पन्ना लाल यादव,,दीपंकर केवट,किशोर रबिदास,आशु तांती,राहूल कानू, मुन्ना रबिदास,निमू तांती,श्री प्रसाद भर, बाबुल कुर्मी,रानू कोईरी,संपद रबिदास,जोनास राजगोंड़,रानु कोईरी,रंजन तांती व पराग ग्वाला आदि.
सभा में अध्यक्षीय भाषण के बाद स्वर्गीय ब्रह्मानन्द कुर्मी, कामाख्या प्रसाद मालाह,स्वपन कुर्मी,कानाई लाल कोईरी, सुदीप लोहार आदि को स्मरण करते हुए उनके आत्मा की शांति व सद्गति हेतु एक मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें