छत्रीबाड़ी हत्याकांड: घटना मे इस्तेमाल पिस्तौल बरामद - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

छत्रीबाड़ी हत्याकांड: घटना मे इस्तेमाल पिस्तौल बरामद





छत्रीबाड़ी व्यवसायी हत्याकांड में लिप्त पंकज कुमार की गिरफ्तारी के बाद आज महानगर के विभिन्न इलाको में पंकज को लेकर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हत्याकांड में इस्तेमाल पिस्तौल को बरामद किया गया। पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार डब्लयू यादव ने गुवाहाटी मे डेरा डालकर हत्याकांड की योजना बनायी थी और इसी के तहत पंकज कुमार को हत्या की जिम्मेदारी सौपी गयी थी। मालूम हो की पंकज ने व्यवसायी की हत्या के बाद पिस्तौल निकॉल्स स्कूल के समीप एक नाले मे फेंक कर फरार हो गया था। आज उसके द्वारा दिखाये गए घटनास्थल पर से पिस्तौल को बरामद किया गया। मालूम हो की यह एक देसी पिस्तौल है। पुलिस सूत्रो के मुताबिक इस घटना मे एक और पिस्तौल का इस्तमाल किया गया है, जिसे अभी भी बरामद किया जाना बाकी है। बिहार से पंकज कुमार को गिरफ्तार करने के बाद गुवाहाटी मे लाया गया, जहां से अदालत में पेशी के बाद उसे सात दिनो के पुलिस जिम्मे मे भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें