पूजा माहेश्वरी
नगांव । चार दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ 13 मार्च निशाना यात्रा से हुआ । इस निशान यात्रा में अन्य शहरों से भी भक्तों का आगमन हुआ । हाथों में निशान लिए और श्री श्याम प्रभु के जयकारे लगाते हुए भक्तगण श्री श्याम धाम पहुंचे तो सारा वातावरण श्री श्याम मय हो गया । निशान यात्रा ढाकापटी स्थित श्री राणी सती दादी जी के मंदिर से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री श्याम धाम पहुंची । निशान यात्रा का आकर्षण का केंद्र वो रथ था जिसमें श्री श्याम प्रभु का चल शीश विराजीत था और रथ को श्रद्धालु भक्त खींच रहें थे । श्री राणी सती दादी जी मंदिर परिसर से जब निशान यात्रा आरंभ हुई तो सबसे पहले रथ को खिंचने का शुभारंभ बुजुर्ग के हाथों से हुआ । निशान यात्रा में सैकड़ों की तादाद में भक्तगण उपस्थित हुए । श्री श्याम धाम में निशान यात्रा पहुंचाने के बाद श्री श्याम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने उन सभी बुजुर्गो का सम्मान किया जिन्होंने रथ को खिंचने के कार्य का शुभारंभ किया था । भजन कीर्तन के कार्यक्रम के लिए मोना मेहता को हरियाणा से , अरविंद सहल , कोलकाता से और राज निकुंज को कानपुर से आमंत्रित किया गया है ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें