धुबड़ी: सीसुब ने सीमावर्ती स्कुलो को भेंट की शैक्षणिक सामग्री - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी: सीसुब ने सीमावर्ती स्कुलो को भेंट की शैक्षणिक सामग्री



रविन्द्र तोदी

धुबड़ी: धुबड़ी के सीमावर्ती गांवों के विद्यालयों में सीसुब की तरफ से सिवीक एक्शन कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक व खेलकूद की सामग्री का वितरण किया गया।सीमाई दिघोलटारी,सस्तारघाट,भोगडोर,
पाटामारी स्थित विभिन्न प्राथमिक व एल पी स्कुलो में सीसुब की 19 नंबर बटालियन द्वारा सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर 412 स्कुल बैग,473 जुते,12 फुटबॉल के अलावा भी अन्य उपयोगी स्टेशनरी सामग्री इन विद्यालयों को प्रदान की गई।मौके पर सीसुब 19 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर, विद्यालय के शिक्षक,छात्र छात्राएं, वरिष्ठ नागरिक व स्थानिय ग्रामिण भी उपस्थित थे। मालूम हो कि इस तरह के सामाजिक आयोजनों के जरिए सीसुब बड़े पैमाने पर सीमाई इलाकों में आपसी सद्भाव की भावना जगाने में लगी है।

फोटो केप्शन: सीमावर्ती भोगडोर में स्कुली बच्चों के साथ सीसुब के अधिकारी व शिक्षकगण।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें