रंगिया पौरसभा के 10 वार्डो के लिए हुये चुनाव का परिणाम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया पौरसभा के 10 वार्डो के लिए हुये चुनाव का परिणाम




अरुणा अग्रवाल

8 वार्ड में बीजेपी, 2 वार्ड में कांग्रेस की जीत

रंगिया महकमा के अंतर्गत रंगिया पौरसभा के 10 वार्डो की मतगणना आज रंगिया के महकमधिपति कार्यालय परिसर में सुबह 8 बजे से सम्पूर्ण सुरक्षा इंतजाम के बीच प्रारंभ की गयी। मतगणना के अंत में आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित किए गए तथा जीतने वाले उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया गया। रंगिया पौरसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कुल 8 वार्डो में जीत हासिल की है।, जबकि भारतीय जातीय कांग्रेस ने 2 वार्डो में अपनी जीत दर्ज कराई है। रंगिया पौरसभा में -

वार्ड नं 1 - अमरेंद्र लहकर (भाजपा)
वार्ड नं 2 - ब्यूटी बेगम (भाजपा)
वार्ड नं 3 - गुनमणि बोरो (भाजपा)
वार्ड नं 4 - मिताली डेका (भाजपा)
वार्ड नं 5 - गुंजन दास (भाजपा)
वार्ड नं 6 - उत्तम पाल (भाजपा)
वार्ड नं 7 - पूरबी दास (भाजपा)
वार्ड नं 8 - विद्युत डेका (भाजपा)
वार्ड नं 9 - सानोवारा बेगम (कांग्रेस)
वार्ड नं 10 - रेशमा आहमेद (कांग्रेस)

विजय हुए है।

रंगिया महकमधिपति कार्यालय के सभागार में आज विजय उम्मीदवारों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा रंगिया के विधायक भवेश कलिता और अतिरिक्त उपायुक्त तथा रंगिया के प्रभारी महकमधिपति जावीर राहुल सुरेश, भा. प्र. सेवा की उपस्थिति में महकमा की निर्वाचन अधिकारी डॉ नीलहरित कौशिक ने प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस मौके पर रंगिया की राजस्व चक्राधिकारी लीना कुमारी पावे, सहकारी आयुक्त चंपक डेका, अम्लान बैश्य, कोया की प्रभारी राजस्व चक्राधिकारी अनन्या चौधुरी, महकमा के तथ्य एवं जनसंयोग अधिकारी हेमंत कुमार शर्मा, उप पंजीयक मंजीत कुमार दास उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें