स्व सागरमल नाहटा स्मृति एकल नृत्य प्रतियोगिता संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

स्व सागरमल नाहटा स्मृति एकल नृत्य प्रतियोगिता संपन्न





पूजा माहेश्वरी


होली प्रीति सम्मेलन शुक्रवार को

नगांव - राजस्थानी युवक संघ , नगांव के तत्वावधान में प्रेम - धनपत नाहटा द्वारा प्रायोजित स्व सागरमल नाहटा स्मृति एकल नृत्य प्रतियोगिता का कल बुधवार को संपन्न हुई । इस वर्ष एकल नृत्य प्रतियोगिता तीन ग्रुप में संपन्न हुई । प्रतियोगिता में काफी संख्या में प्रतियोगियों ने भाग लिया । ग्रुप ए में नर्सरी से कक्षा तीन तक के प्रतियोगी में प्रथम हर्षिका पोद्दार , दूसरे स्थान पर काब्या बिहानी और तीसरे स्थान पर तृषा पोद्दार ने विजयी रही । ग्रुप बी में कक्षा चार से छ तक में प्रथम स्थान पर मुस्कान चौधरी , दूसरे स्थान पर यशिका दुगड़ और तीसरे स्थान पर गुंजन चोरड़िया रही । ग्रुप सी में कक्षा सात से ऊपर तक में लक्ष्मी बोकाडिया प्रथम स्थान पर , नैना पेडिवाल दूसरे स्थान पर और गीतिका अग्रवाल तीसरे स्थान पर रही । सभी विजेताओं को कल होली प्रीति सम्मेलन में पुरस्कृत किया जाएगा । एकल नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में उर्मिला बोरा और मलिना सैकिया थी । दोनों निर्णायक मंडली की सदस्याओं को आयोजको ने फुलोम गोमछा से स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन संघ के उपाध्यक्ष मुकेश पोद्दार , युवती समिति की पूर्व संयोजिका पूजा माहेश्वरी और युवती समिति की वर्तमान संयोजिका अंजलि अग्रवाल ने किया । कार्यक्रम की उद्घोषणा संघ के अध्यक्ष मनोज जाजोदिया ने की । एकल नृत्य प्रतियोगिता श्री मारवाड़ी पंचायत भवन में संपन्न हुई और कल इसी स्थान पर नगांव राजस्थानी युवक संघ के तत्वावधान में सांय छ बजे से होली प्रीति सम्मेलन का आयोजन होगा । जिसमें राजस्थानी और असमिया गीत संगीत के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें