तेरापंथ धर्म संघ की साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा जी का महाप्रयाण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

तेरापंथ धर्म संघ की साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा जी का महाप्रयाण



गुवाहाटी-- तेरापंथ धर्म संघ की शासन माता साध्वी प्रमुख श्री कनक प्रभा जी का महरौली दिल्ली में अल्प संथारा के साथ 17 मार्च को सुबह 8:45 पर महाप्रयाण हो गया। इस अवसर पर तेरापंथ धर्म संघ के गुरुवर आचार्य महाश्रमण ने 8:30 पर चोविहार संथारा कराया था। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दिल्ली के महामंत्री डालमचंद बैद ने बताया कि महाप्रयाण यात्रा की बैकुंठी साधना केंद्र से सांय 4:00 बजे प्रारंभ होकर अनुकंपा भवन के सामने नवभूमि में 5:00 बजे पहुंचेगी। साध्वी प्रमुखा के महाप्रयाण पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा गुवाहाटी द्वारा उनके चरणों में अंतहीन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें