जेसीआई बरपेटा रोड ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेसीआई बरपेटा रोड ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस





बरपेटा रोड। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में जेसीआई बरपेटा रोड ने भारतीय जेसीस के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय मानवीय सेवाएं प्रदान करने के लिए वृहत्तर समाज में रचनात्मक कार्य का उदाहरण प्रस्तुत करने वाली महिला श्रीमती ज्योति चाचान के साथ एक परिचर्चा "दिल की बात" की ओर फूलाम गामोछा एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया| मानवता की सेवा में तत्पर श्रीमती ज्योति चाचान बरपेटा कोर्ट की अधिवक्ता एवं नोटरी है | उनसे बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने दोनों परिवार ससुराल एवं मायके वालों को दिया |

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर जेसीआई बरपेटा रोड की अध्यक्ष जैसी रितु सुरेखा धीरासरीया ने महिला सशक्तिकरण के लिए समग्र समाज को एकजुट होकर महिलाओं को अपनी प्रतिभा उजागर करने के लिए व्यापक वातावरण बनाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।बड़े स्नेह व प्रेम से साधारण महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करने वाली ज्योतिजी वास्तव में एक प्रेरणास्रोत हैं। महिलाओं के मन में आत्मसम्मान की भावना भर संतुलित समाज की संरचना करने में ज्योति चाचान की जितनी सराहना की जाय कम होगी। कार्यक्रम के संयोजन में जैसी स्वाति पटवारी ,जेसी प्रिति धीरासरीया, जेसी स्नेहा खेमका, जेसी निशा पटवारी, जेसी रेखा अग्रवाल, जेसी विजेता अग्रवाल, एवं जेसी मुस्कान जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह प्रेस विज्ञप्ति सर्वसाधारण की जानकारी हेतु जेसीआई बरपेटा रोड के सचिव जेसी अंजनी कुमार जाजोदिया द्वारा जारी दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें