एसएसबी ने किया शहीदों को सम्मानित व शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एसएसबी ने किया शहीदों को सम्मानित व शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन





अरुणा अग्रवाल


भारत-भूटान सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की रंगिया स्थित 24 वीं बटालियन के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव ‘देश की हिफाजत- देश की सुरक्षा’ के अंतगर्त किया जा रहा है I जिसमें देश के खातिर अपनी जान कुर्बान करने वाले बलकर्मियों की स्मृति में उनके परिवारों को सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत आज एसएसबी शहीद नकुल चंद मेधी की माता तथा उनके बच्चो को सम्मानित किया गया। इसके अलावा एस एस बी द्वारा ‘सामाजिक चेतना अभियान’ के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के स्कूलों की कक्षाओ में प्रथम से तृतीय स्थान लाने वाली 25 मेधावी बालिकाओ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय शैक्षणिक गुवाहाटी भ्रमण प्रारंभ किया गया जो कि दिनांक 09/03/2022 से 10/03/2022 तक चलेगा I कार्यक्रम प्रारंभ में एसएसबी, क्षेत्रक मुख्यालय, रंगिया के उप-महानिरीक्षक जगदीप पाल सिंह ने एसएसबी के अमर शहीद नकुल चंद मेधी की माता को गुलदस्ता एवं शॉल ओढाकर सम्मानित करते हुए उनकी शहादत को नमन किया तथा साथ ही उनके बच्चो को उपहार भेंट किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नकुल चंद मेधी ने ड्यूटी करते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है वह सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है उनके हम हृदय से ऋणी है I शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नही जा सकता उन्हें युगों युगों तक याद किया जाता रहेगा तथा एसएसबी हर संभव शहीद के परिवारजनों की मदद के लिए अग्रणी और तत्पर रहेगी I इसके पश्चात् वाहिनी के कमान्डेंट हृषिकेश शर्मा ने बताया कि शैक्षिणिक भ्रमण पर जाने वाली ये सभी बालिकाएं अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान गुवाहाटी में नक्षत्र-भवन, चिड़ियाघर, विज्ञान संग्रहालय, शंकरदेव कलाक्षेत्र, असम विधानसभा तथा गुवाहाटी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे आदि दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करने के साथ ही असम विधानसभा के स्पीकर विश्वजीत दैमारी, असम पुलिस के डीजीपी भास्कर ज्योति महंता तथा एसएसबी सीमान्त मुख्यालय, गुवाहाटी के महानिरीक्षक संजीव शर्मा से मुलाकात करके उनकी कार्यशैली को नजदीक से समझेंगी I उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य इन छात्राओं के भ्रमण करने के साथ ही हमारी संस्कृति और विकास से अवगत करना है I शैक्षिणिक भ्रमण से छात्राओं के बीच एक नई अनुभूति भी जागृत होती है जिससे वह विज्ञान, कला, संस्कृति को जानने के अलावा व्यक्तित्व के विकास में भी सहायक है I तत्पश्चात डीआईजी ने हरी झंडी दिखाकर 25 छात्राओं के दल को रवाना किया I इस मौके पर बटालियन के कमान्डेंट(मेडिकल) सी.के.दास, उप कमान्डेंट पंकज शर्मा, उप कमान्डेंट दीपक सविता, सहायक कमान्डेंट (मेडिकल) बन्दना देवी खरीबम एसएसबी के अन्य अधिकारी व जवान भी उपस्थित थे I

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें