मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा ने होटल रासा में महिलाओं के लिए अलग से गोठ का प्रबंध किया जिसमें सभी ने चंग की थाप पर राजस्थानी गीत गाये और जम कर नृत्य किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों का रंगीन दुपट्टा और टोपी पहनाकर सम्मान किया गया। नई जुड़ी 8 सदस्याओं को आजीवन प्रमाण पत्र भेंट किये गए। होली स्पेसल हाउजी और ड्रा आफ लोटज़ का भी आयोजन हुआ जिसमें विजेताओं को शाखा की तरफ से होली हैम्पर उपहार में दिए गए। मंत्री सरोज जालान,सुनीता कयाल तथा ममता अग्रवाल ने ' आछी ल्यायो बीनणी ' का मंचन किया,ललिता गोयल,मनीषा गुप्ता तथा शिवानी जिंदल ने पति पत्नी तथा सास बहू की नोक झोंक पर हास्य नाटिका तथा एक नृत्य की प्रस्तुति दी। चंद्रकला तायल तथा गुंजन गोलछा ने अरे जा रे हट नटखट पर सुंदर नृत्य किया,मंजुलता शर्मा के होली के गीतों ने सदस्याओं को झूमने पर मज़बूर कर दिया। पानवाले के रूप में खैके पान बनारस वाला गीत पर संतोष काबरा और उनकी टीम ने अलग ही समां बांध दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ' भक्त प्रह्लाद ' पर प्रस्तुत लघु नाटक जिसमें प्रह्लाद,होलिका,सेनापति,महारानी कयाधु एवम महाराज हिरण्यकश्यप की जोरदार भूमिका निभाई क्रमशः चंद्रकला तायल, संतोष काबरा,हेमलता गोलछा,सोनिया भुवालका तथा स्वयं अध्यक्षा कंचन केजरीवाल ने। खचाखच भरे हाल में सभी दर्शक अंत तक मंत्र मुग्ध से तटस्थ बने रहे। सभी ने कार्यक्रम की खूब सराहना की।इस अवसर पर कामरूप शाखा की तरफ से सरिता लोहिया, संतोष काबरा, मंजुलता शर्मा तथा अन्य आमंत्रित मेहमानों का भी अभिवादन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आँचल काबरा,स्वर्ण केजरीवाल,सभी पदाधिकारीगण तथा सम्मेलन सदस्याओं का भरपूर सहयोग रहा।
!->
Home
Unlabelled
मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की महिलाओं की गोठ सम्पन्न
मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की महिलाओं की गोठ सम्पन्न
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें