रंगिया: मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न



-अरुणा अग्रवाल 


कुल मतदान हुआ 69.34 प्रतिशत

रंगिया के प्रभारी महकमाधिपति जावीर राहुल सुरेश ने किया सभी का आभार व्यक्त

रंगिया पौरसभा के तहत 10 वार्डों के लिए मतदान प्रक्रिया 6 मार्च, 2022 को संपन्न हो गयी जोकि कुल 69.34 प्रतिशत मतदान के साथ पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई । इसबार रंगिया पौरसभा के अंतर्गत 10 वार्डों में कुल 30 प्रार्थियों ने अपनी किस्मत आजमायी। जिसमें वार्ड नंबर 1 में 4, वार्ड 2 में 5, वार्ड नंबर 3 में 2, वार्ड नंबर 4 में 2, वार्ड नंबर 5 में 4, वार्ड नंबर 6 में 2, वार्ड नंबर 7 में 2, वार्ड नंबर 8 में 2, वार्ड नंबर 9 में 4, वार्ड नंबर 10 में 3 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। असम राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मतदान 6 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न किया गया। वहीं मतगणना आगामी 9 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
रंगिया पौरसभा के 10 वार्डों के लिए बनाए गए कुल 23 मतदान केंद्रों में से 21 रंगिया विधानसभा क्षेत्र और 2 कमलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत है। उल्लेखनीय है कि रंगिया पौरसभा में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही। रंगिया पौरसभा में मतदाताओं की कुल संख्या 22,259 थी। इसमें 11,278 महिला मतदाता हैं जबकि 10,981 पुरुष मतदाता हैं।
उल्लेखनीय है कि रंगिया पौरसभा चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए रंगिया महकमा प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी की गयी थी। निर्वाचन अधिकारी डॉ. नील हरित कौशिक के नेतृत्व में प्रत्येक विभाग चुनाव के लिए अपनी जिम्मेदारियां निभायी। विशेष रूप से चक्राधिकारी लीना कुमारी पावे, सहायक आयुक्त चंपक डेका, अम्लान वैश्य, चक्राधिकारी (संलग्न) अनन्या चौधुरी, महकमा सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हेमंत कुमार शर्मा, कोषागार अधिकारी हीरामानी बर्मन, उप पंजीयक मंजीत कुमार दास और मीडिया कोष सहित सभी कोषों के तत्ववधायक और अधिकारी एवं कर्मचारियों ने चुनाव कार्य का उल्लेखनीय सफलता के साथ संचालन किया । वहीं असम निर्वाचन आयोग द्वारा असम भूमि और संस्कार विभाग के अतिरिक्त संचालक प्रवीर कुमार दत्त को साधारण पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। जिन्होंने मतदान प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया। उल्लेखनीय है कि रंगिया महकमा के प्रभारी तथा अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जावीर सुरेश (भा. प्र. सेवा) के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई इस मौके पर उन्होंने मतदान प्रक्रिया की सफलता और चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहायता और सहयोगिता के लिये सभी का धन्यवाद और कृतज्ञता ज्ञापन की है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में शामिल सभी पुलिंग अधिकारी-कर्मियों की जिम्मेदारी और मतदाताओं और अन्य हितधारकों के समर्थन के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जा सकी है। मालूम हो कि इसबार पौरसभा चुनाव में पहली बार बैलेट पेपर की जगह ईवीएम से वोटिंग हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें