प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल सिस्टम द्वारा प्रस्तावित गोलाघाट कैंसर केंद्र की आधारशिला रखी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल सिस्टम द्वारा प्रस्तावित गोलाघाट कैंसर केंद्र की आधारशिला रखी






अमित नागोरी
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिब्रूगढ़ से वर्चुअल सिस्टम द्वारा प्रस्तावित गोलाघाट कैंसर केंद्र की आधारशिला रखी । इस उपलक्ष्य में गोलाघाट के बोगरीजेंग पुलिस खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सभा के सांसद कामख्या प्रसाद तासा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम में भाग लेने वालों ने मंच स्थापित पर्दे पर डिब्रूगढ़ में आयोजित सभी कार्यक्रम को देखा । मुख्य अतिथि श्री तासा ने असम सरकार और टाटा ट्रस्ट के संयुक्त संस्था असम कैंसर केअर फाउंडेशन को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया है । उन्होंने कहा अब कैंसर रोग का मतलब मृत्यु नही होगी । और अब से  असम में कैंसर केंद्रों का एक मजबूत नेटवर्क स्थापित किया जा रहा है ताकि बीमारी के लिए पर्याप्त उपचार उपलब्ध कराया जा सके और इसका प्रारंभिक चरण में पता चल सके । उन्होंने दिन को एतीहसिक करार दिया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उत्तर पूर्वांचल को हमेशा से ही महत्व दिया है । जिसका नतीजा है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वांगीण विकाश की धारा बही है । उन्होंने कहा कि असम कैंसर केयर फाउंडेशन ने असम में कुल 7 अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी है  और अन्य 3 और का निर्माण जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने गोलाघाट के लोगों को भी बधाई दी और उनसे कैंसर के किसी भी जोखिम कारक जैसे बीड़ी, गुटखा, चड़ा आदि के सेवन से परहेज करने का आग्रह किया। सभा मे खुमतायी विधायक मृणाल सैकिया , सरुपठार विधायक बिश्वजीत फुकन , जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा , पुलिस अधीक्षक सुमित शर्मा , स्वास्थ सेवा के डॉ अरुण चन्द्र महंत के अलावा अन्य जिला प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित रहे । 


  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें