बजरंग सुराणा को मिला समाज गौरव अलंकरण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बजरंग सुराणा को मिला समाज गौरव अलंकरण



व्यक्ति में निस्वार्थ भाव से सेवा करने का जज्बा जब जागृत हो जाता है तब वो पिछे मुङ कर नहीं देखता। बस देने के भाव से अपने कर्म को करते हुये औरों की प्रेरणा का कारक बन जाता है। गुवाहाटी महानगर में  ही नहीं भारतवर्ष के विभिन्न भागों में रक्तदान दाताऔ की व्यवस्था करने के नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कङी के रूप में कार्य को परिणित कर सुयश कमाया गुवाहाटी के होने हार युवा बजरंग सुराणा ने। एक अडिग दिवार के रूप में स्थापित ये युवा बृहतर  समाज में चितपरिचित चेहरा बन गया है जो स्वास्थ्य लाभ के लिये अस्पताल अथवा इमरजेन्सी केश वालो के लिये हनुमानजी की तरह सेवा कार्य में जुटा रहता है।


इस व्यक्तित्व ने समाज जनजागरण करते हुये अभी तक 15000 यूनिट रक्तदान, 1300 से अधिक नेत्रदान तथा कोरोनाकाल में 750 से अधिक प्लाज्मा डोनेशन करवा कर कोरोना संक्रमण से लङने में रचनात्मक भूमिका निभाई है। कोरोनाकाल में रक्त की आपूर्ति, अस्पताल में बेड की उपलब्धता करवाना, गुवाहाटी एवं गुवाहाटी के बाहर लाइव ब्लड डोनेशन व प्लाज्मा डोनेशन करवा कर जीवन रक्षा करने में तत्परता से डटे रहना। सैकङो रक्तदान दाताऔ के डाटा एकत्रित कर उन्हें प्रेरित कर लाइव डोनेशन महानगर के प्राय: अस्पताल में करवाना, ब्लड डोनेशन शिविरों का आयोजन, नये रक्तदान दाता तैयार करवाना रचनात्मक कार्य किये।

श्री बजरंग सुराणा को उनके अनुकरणीय मानवीय सेवा के लिये विभिन्न संस्थाओं द्वारा तथा असम सरकार द्वारा कोरोना वारियर्स की संज्ञा से नवाजा गया तथा सराहना की। कल तेरापंथ भवन में आयोजित विशाल धर्म सभा में श्री सनातन धर्म प्रचार समिति एवं सेवा भारती की और से श्री सुराणा का समाज गौरव के रूप में अभिनंदन किया गया तथा वहाँ उपस्थित विशिष्ट अतिथि असम विधानसभा के अध्यक्ष श्री विश्वजित जी देमारी व सम्मानिय  विधायक श्री रमेन्द्र नारायण जी के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र भेंट देकर अभिनंदन किया गया। श्री बजरंग सुराणा तेरापंथ समाज के युवा कार्यकर्ता तथा मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के कार्यकारिणी सदस्य तथा मारवाड़ी होस्पिटल बल्ड बैक संचालन समिति के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहै। संस्थाऔ की तरफ से उनके प्रति मंगलकामनाऐ तथा आरोग्यता की कामना की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें