नगांव पुलिस की कामयाबी, 112 किलो ग्राम गांजा बरामद, चार गिरफ्तार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव पुलिस की कामयाबी, 112 किलो ग्राम गांजा बरामद, चार गिरफ्तार




पूजा माहेश्वरी


नगांव । रोहा थाना के अंतर्गत चापरमुख रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात नगांव जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ध्रुव बोर और उप पुलिस अधीक्षक त्रिदीप कुम्बंग के नेतृत्व में तथा नगांव सदर थानाधिकारी मनोज राजबंशी व रोहा थाना के ऋषिकेश हजारिका व चापरमुख पुलिस चौकी के सहयोग से 87 पेकेट /112 किलो ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की । उक्त गांजा रानी कमलावतीअगरतला ट्रेन की बोगी संख्या 094321 की पानी टंकी से बरामद किया गया है । नगांव पुलिस ने उक्त कारवाई होजाई पुलिस से इनपुट मिलने के बाद देर रात चापरमुख स्टेशन पर ट्रेन रुकवा कर की । इससे पहले होजाई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकवा कर होजाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 39 पैकेट गंजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी और चार लोगों को गांजा आपूर्तिकर्ता के आरोप में गिरफ्तार किया है । नगांव पुलिस द्वारा बरामद गांजा को होजाई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी । बरामद गांजा का मुल्य करोड़ में बताया गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें